पूर्व नपा अध्यक्ष नारायण प्रसाद कांकर के निधन पर शोक व्यक्त
भिण्ड, 27 अक्टूबर। नगर पालिका गोहद के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अभिभाषक नारायण प्रसाद कांकर ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे, गरीब की मदद करना उनकी प्राथमिकता में था। उनके विधि व्यवसाय क्षेत्र के अनेक उदाहरण हैं, जिसमें उन्होंने पक्षकार से मेहनताना तक छोड़ दिया। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में नगर को सड़कों से सुसज्जित किया और सदैव नगर विकास के लिए कार्य किया। उनके निधन से नगर को अपूरणीय क्षति हुई है। उक्त विचार गोहद के पूर्व विधायक लालसिंह आर्य ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए व्यक्त किए। ज्ञातव्य रहे कि एडवोकेट नारायण प्रसाद कांकर का बीमारी के चलते मंगलवार को निधन हो गया है।
अभिभाषक संघ ने किया शोक व्यक्त
वरिष्ठ अभिभाषक नारायण प्रसाद कांकर के निधन पर गोहद अभिभाषक संघ ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालो में रवि मुदगल, गब्बर सिंह गुर्जर, विजय श्रीवास्तव, कृष्णस्वरूप श्रीवास्तव, देवेन्द्र जादोन, महेश श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, अरविंद शर्मा, सुनील कांकर, कृष्णकांत शुक्ला, हृदयेश शुक्ला, रवि बाजपेयी, धर्मेन्द्र पांडे, केपी राठौर, रमेश यादव, मुंशी यादव आदि शामिल हैं।
कांग्रेस ने किया शोक व्यक्त
एडवोकेट नारायण प्रसाद कांकर के निधन पर गोहद कांग्रेस कमेटी ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालो में विधायक मेवाराम जाटव, राघवेन्द्र शर्मा, रूपसिंह तोमर, मुरारीलाल मुदगल, भगवती प्रसाद शर्मा, भानुप्रताप तोमर, विजय मुदगल, आशीष गुर्जर, गोपाल पचौरी, कुलदीप गुर्जर, शैलेन्द्र गुर्जर, राजकुमार देशलहरा, राधाकृष्ण दीक्षित, साबू खान, सलीम बख्स आदि शामिल हैं।