हर युवा बन सकता है नरेन्द्र से विवेकानंद : पूर्व आयुक्त शर्मा

-बाबा जनकराम पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद जयंती संपन्न

भिण्ड, 12 जनवरी। प्रत्येक नर में नारायण होने की क्षमता है। युवा नरेंद्र एक विद्रोही युवक से विकसित होकर स्वामी विवेकानंद बन गए। यह क्षमता आप सभी युवाओं में विद्यमान है। यह बात बाबा जनकराम पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए पूर्व आयुक्त राजीव शर्मा ने कही। कार्यक्रम स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण से प्रारंभ हुआ।
मुख्य वक्ता ने स्वामी जी के जन्मस्थान और उनके द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन, वेल्लूर मठ तथा कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक के संबंध में छात्रों को बताया। विद्यार्थियों ने स्वामी जी के नरेंद्र से विवेकानंद बनने के सफर से संबंधित प्रश्न मुख्यवक्ता से पूछे और उत्तर जानकार उत्साहित हो उठे। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवचरण उपाध्याय, सचिव चंद्र शेखर पचौरी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद बोहरे, पर्यावरणविद मनोज जैन, छात्र छात्रा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।