चले गांव की गोद, आदर्श ग्राम अभियान कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 12 जनवरी। बडागांव पंचायत का ग्राम बडागांव आदर्श चयनित ग्राम बडागांव नं.2 में चलो गांव की गोद अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम का अयोजन किया गया।
इसमें ग्राम विकास के जिला संयोजक लाखन सिंह कौरव एवं ग्राम विकास गतिविधि प्रमुख गंगा सिंह कौरव कसल, जगत सिंह कौरव कसल, अजय कौरव विडरा, रानू कौरव बिडरा, देवेन्द्र कौरव खिरिया, सौजना आदि ग्राम विकास के पदाधिकारियों के सानिध्य में ग्राम उत्सव का कार्यक्रम में सर्वप्रथम ग्राम देवता पूजन, नगर परिक्रमा, गौ माता पूजन, गौमाता आरती, कन्या पूजन किया गया।
इस अवसर पर सभी जनों का परिचय सुरेन्द्र शुक्ला भोले जिला मंत्री विहिप लहार ने कराया। ग्रामवासियों को ग्राम विकास जिला संयोजक लाखन सिंह कौरव ने जैविक खैती पराम्परागत खेती, गौ पालन, ग्राम की साफ सफाई स्वच्छता, शिक्षा स्वास्थ्य पर प्रबोधन दिया। इस मौके पर ग्राम से रवि कौरव प्रखंड सह मंत्री विहिप, अंकित पाराशर, मंझले शाक्य, उप सरपंच लक्ष्य पाराशर, पीयूष शुक्ला, नीरज कौरव, चन्द्र शेखर कौरव, दशरथ पटेल, गौपाल कौरव, ठाकुर दास कुशवाह, मूलचन्द कुशवाह, अनन्दी माहते, राजू वर्मा, अमर सिंह कौरव, जीतेन्द्र कौरव, जीतू राधाकृष्ण सविता, कल्लू, परमाल सिंह पाल आदि लोग सम्मिलित हुए।