Atalji’s birthday was celebrated in Mehgaon

भिण्ड, 25 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल मेहगांव द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयर की 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मेहगांव मंडल प्रभारी उपेन्द्र शर्मा के मुख्य सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सभी पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश सेंथिया, विशंभर दयाल मिश्रा, रामगोविंद सेंथिया व वरिष्ठ नेता जोहरी कक्का, रामभरोसे जाटव, कार्यक्रम संयोजक डॉ. योगेन्द्र तोमर, सहसंयोजक अरविंद भदौरिया, रामू जादौन आदि का आलोक शुक्ला एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने शाल श्रीफल से सम्मान किया। आभार कार्यक्रम संयोजक अरविंद भदौरिया ने एवं संचालन मंडल महामंत्री कालीचरन शाक्य ने किया। कार्यक्रम में सभी बूथों के अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी, युवामोर्चा अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन राठौर, अजा मोर्चा अध्यक्ष रवि इंदौरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा काजी शहीद अहमद, ओबीसी अध्यक्ष राजा गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।