भाजपा मण्डल फूप द्वारा मनाई अटलजी की जयंती

भिण्ड, 25 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी मंडल फूप द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को सुशासन एवं सेवापर्व के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम भीमपुरा में मनाई।
इस अवसर पर भीमपुरा मटघाना प्रधानमंत्री सडक योजना के मार्ग पर मानव श्रृंखला बनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनाथ सिंह भदौरिया एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, डॉ. रामनरेश शर्मा, पूरन शर्मा, मंडल महामंत्री अनिल गोयल, राकेश राजावत पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुस्तकीम चौधरी, अनूप बघेल सरपंच, योगेश शर्मा, रामशंकर यादव, सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा मंडल फूप के सभी 41 मतदान केन्द्रों पर अटल बिहारी वाजपेया की जयंती मनाई गई।