कार्यकर्ता अटलजी के विचारों को आत्मसात करें : उपाध्याय

भिण्ड, 25 दिसम्बर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री प अटलविहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर सुशासन दिवस के अवसर पर भाजपा नगर मण्डल द्वारा अटल चौक पर कार्यक्रम का आयोजन रामबाबू उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। मंच पर गब्बर सिंह गुर्जर, ब्रजकिशोर भटेले, बहादुर गुर्जर, विवेक जैन, धर्मेन्द्र गुर्जर, रवि शर्मा, मुन्नालाल माझी, धीरेन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। मंच संचालन प्रमोद कामद ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मुरारीलाल अग्रवाल, मथुरा प्रसाद चांदिल, रामबाबू उपाध्याय, राजाराम रजक, दौलत श्रीवास, रामस्वरूप राठौर, सरनाम सिंह गुर्जर आदि का सम्मान किया गया।
अटल चौक पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलविहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामबाबू उपाध्याय ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि ग्वालियर संभाग से राजनीतिक जीवन सफर तय करने वाले अटलविहारी बाजपेयी ने भारत के प्रधानमंत्री बने। हमें उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर जगदीश गुर्जर, संजय झा, मदनलाल श्रीवास, विद्याराम सेजवार, रामसिया जाटव, भीकम कौशल, विनोद माहौर, धर्मेन्द्र दुबे, धर्मसिंह माहौर, गजेन्द्र चौधरी, राजकुमार तोमर, रामू तोमर, भगतसिंह तोमर, प्रवीण गुप्ता, चन्द्रशेखर शर्मा, ओमप्रकाश कुशवाह, अमर सिंह कुशवाह आदि उपस्थित थे।