भिण्ड, 19 दिसम्बर। मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज का नगर आगमन 23 दिसंबर सोमवार को सुबह नौ बजे होने जा रहा है। जिसको लेकर सामाजिक संगठन महिला मण्डल, जैन समाज की गुरुवार को श्याम पैलेस होटल में बरासों कमेटी द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसमें विहसंत सागर महिला मंडल, प्रज्ञश्री संघ महिला मंडल, चंदा प्रभु महिला मंडल, गुरुसेवा महिला मंडल एवं सकल दिगंबर जैन समाज के महिला पुरुष उपस्थित हुए।
जानकारी देते हुए पार्षद मनोज जैन ने बताया कि मुनिराज का नगर में भव्य आगमन अतिशय क्षेत्र बरासों में होने वाले भव्य मन्दिर का उदघाटन एवं नववर्ष के अवसर पर महामस्तकाभिषेक एवं भिण्ड नगर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए होने जा रहा है। महाराज के आगमन को लेकर नगर के युवाओं में उत्साह दिख रहा है तथा सभी ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। इस अवसर पर जगदीश जैन दादा, राजेन्द्र बिल्लू मुकेश जैन बडेरी, अशोक जैन महामाया, मुकेश जैन हॉस्पिटल, सुनील जैन शक्कर, चके्रश जैन जामना, नरेश जैन मामा, प्रभाष जैन हेड आदि ने सकल दिगंबर जैन समाज से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महाराज की अगवानी करने का आह्वान किया है।