पोटास से भरी बंदूक चलाने से झुलसा युवक

भिण्ड, 01 नवम्बर। अटेर थाना अंतर्गत ग्राम खैराट में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात दीपावली के रोज एक बंदूक पोटास फटने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम खैराट में रहने वाले ललित पुत्र हरिभान सिंह पुराने पाइप से बनी हुई पोटास भर कर चलने वाली पटाखा बंदूक चल रहे थे। तभी उसका पाइप फट गया और ललित के पेट एवं चेहरे गंभीर चोटें आईं है, जिससे वह घायल हो गया। परिवार के लोग उसे आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर आए और इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां डॉक्टर उसे इलाज दे रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।