– राजस्थान की लीडिंग ट्रस्ट के सम्मान अहिंसा सेवा सम्मान से सम्मानित होंगे हरेकृष्ण शर्मा आजाद
भिण्ड, 26 अक्टूबर। राजस्थान जन मंच ट्रस्ट एवं जयपुर अहिंसा फेस्टिवल 2024 द्वारा नव वसुंधरा श्रृंगार जन कल्याण फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूरी टीम का सम्मान 27 अक्टूबर रविवार को जयपुर राजस्थान में किया जाएगा।
यह संगठन राजस्थान का एक लीडिंग संगठन है इनके जगह-जगह पशु पक्षी एवं जीव जंतुओं के इलाज के लिए वेटरिनरी हॉस्पिटल एवं सतत डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं, इसके अलावा उनके अन्य कई कार्य क्षेत्र भी हैं और यह समाज के उत्कृष्ट सामाजिक लोगों का उत्साह बढाने के लिए हर साल यह सम्मान देश के अंदर अहिंसा के विभिन्न माध्यमों में कार्य कर रहे हैं। जैसे शाकाहार, जीव जंतुओं की रक्षा, सभी का सहचर, पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा, विश्व शांति, आहार, चिकित्सा, हॉलिस्टिक डेवलपमेंट, योग आदि सभी अहिंसा का ही रूप है, इन सभी में कार्य करने वाले देश के 11 चुनिंदा लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राजस्थान के एनजीओ में एक श्रेष्ठ सम्मान है भारत की सूची में जिले से प्रारंभ हुआ है, यह छोटा सा संगठन आज भारत में कार्य कर रहा है, अपने कार्य के लिए फाउण्डेशन देश के पटल पर आ रहा है, उसके साथ ही भिण्ड का नाम भी देश में गौरवान्वित हो रहा है।
बता दें कि यह सम्मान जब डाक के माध्यम से संगठन के कार्यालय ऊषा कॉलोनी में पहुंचा तो फाउण्डेशन के कार्यकर्ताओं में खुशी की एक लहर दौड गई। इसी बीच संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं संगठन मार्गदर्शक, नीरज शर्मा, अजय दीक्षित, डॉ. नामदेव शर्मा, नितिन दीक्षित, धर्मवीर यादव राघव उपाध्याय एवं राकेश स्वर्णकार ने हर्ष व्यक्त किया। इसी बीच संगठन के मार्गदर्शक एवं गुरुजी स्वामी आदित्य पुरी महाराज ने संगठन को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सम्मान उन सभी का सम्मान है, जिनका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से समय-समय पर सहयोग प्राप्त होता रहता है आपका सहयोग आप सभी के प्रयासों से ही समाज में छोटे-छोटे प्रयास हो सकते हैं और अब हम सब की जिम्मेदारी और ज्यादा बढती है हम सभी लोग निश्चित ही अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जस्टिस पानाचंद्र जैन एवं विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र मोहन माथुर, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, अशोक कोठारी, भगवान गट्टाणी आदि के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।