भिण्ड, 20 अक्टूबर। परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के संस्थापक विजय शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेन्द्र दुबे की सहमति से चित्रकूट में आयोजित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा की अनुशंसा पर एक बार फिर दो साल के लिए सीताराम नारोलिया ग्राम डोंडरी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंबल संभाग प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है।
चित्रकूट बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भी इस नियुक्ति के लिए सहमति दी। संगठन ने नारोलिया से संघ के नियमानुसार कार्य करने की अपेक्षा की है। उनके संगठन मंत्री बनने पर सीताराम नारोलिया को संघटन मंत्री बनने पर विजय शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, महेश श्रोती, दीपक शर्मा, अवदेश शर्मा, सुरेश दांतरे, रमेश कटारे, प्रमोद दुबे, रामशंकर शर्मा, परमानंद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, गिर्राज पाण्डे, राजेन्द्र कटारे, प्रहलाद श्रोती आदि ने बधाई दी है।