भिण्ड, 19 अक्टूबर। कवि किशोरीलाल बादल एवं वीरेन्द्र जैन वकील की स्मृति में मप्र लेखक संघ भिण्ड द्वारा 20 अक्टूबर को दोपहर एक बजे से वेदांता इंटर नेशनल स्कूल कुम्हरौआ रोड भिण्ड में उजास कवि सम्मेलन तथा स्मृति सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला तथा कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र त्रिपाठी अमित ने बताया कि इसमें सुबोध सुलभ टूंडला, आकाश शर्मा ग्वालियर, देवेन्द्र शूल हाथरस, विपिन तोमर मुरैना, राजकुमार भरत एटा के साथ-साथ शहर के समस्त कवियों को काव्यपाठ हेतु आमंत्रित किया गया है।
डॉ. विनोद सक्सेना, डॉ. हरविलास शर्मा, आशुतोष शर्मा द्वारा रामदयाल शर्मा भुवनेश्वर शर्मा स्मृति, डॉ. शैलेन्द्र परिहार द्वारा शेरसिंह परिहार स्मृति, सनत राजेश शर्मा द्वारा गिरिजा रामशरण शास्त्री स्मृति, स्वच्छता निरीक्षक नरेन्द्र गुप्ता द्वारा नाथूराम गुप्ता वियोगी सम्मान, रमेश जैन दिल्ली, प्रशांत जैन द्वारा किशोरीलाल बादल स्मृति, आचार्य गजेन्द्र सिंह द्वारा लाखन सिंह राजावत स्मृति सम्मान तथा रामजीलाल त्रिपाठी चकित द्वारा अहिल्या त्रिपाठी स्मृति सम्मान 2024 प्रदान किए जाएंगे। भिण्ड के दिवंगत कवियों डॉ. ओम प्रभाकर, भागवत भट्ट, रामौतार सिंह, साजन ग्वालियरी, विजय जैन, सत्येन्द्र सिंह तोमर चातक, मायाराम बिछौलिया, विजय सिंह सेंगर, सुश्री कमल चित्रे, मोहन टंडन, अर्जुन सिंह भदौरिया, ज्ञानचंद जैन, छत्रसाल सिंह पतझड के साहित्य पर चर्चा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।