बिना लाइसेंस के संचालित डेयरी को किया सील्ड

– खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई निरंतर जारी
– आठ प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई कर लिए नमूने

भिण्ड, 17 अक्टूबर। कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव एवं अभिहित अधिकारी/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल द्वारा दीपावली के त्योहार एवं करवाचौथ के पर्व पर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर नमूना एवं निरीक्षण कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान प्रो. सुरेन्द्र सिंह नरवरिया फर्म- सुरेन्द्र डेयरी अरेले का पुरा गोरमी से मावा, प्रो. जयराम सिंह नरवरिया फर्म- जयराम डेयरी ग्राम अरेले का पुरा गोरमी से मावा एवं क्रीम, प्रो. रमेश नरवरिया फर्म- रमेश डेयरी ग्राम सैपुरा गोरमी से मावा एवं दूध, वृह्मानंद नरवरिया बृह्मानंद डेयरी ग्राम जरपुरा से मावा एवं दूध, प्रो. बबलेश नरवरिया फर्म- रायसिंह डेयरी ग्राम जरपुरा से मावा, दूध एवं घी, प्रो. कल्याण सिंह नरवरिया फर्म जय हनुमान डेयरी पुराना किला रोड भिण्ड से दूध एवं घी के नमूने लिए साथ ही बिना लाइसेंस के संचालित होने पर डेयरी को सील किया, प्रो. रघुराज सिंह परिहार फर्म रघुराज डेयरी, खेरियाचांद मौ से मावा, प्रो. मुकेश सिंह नरवरिया फर्म-मुकेश डेयरी ग्राम रैपुरा से मावा का नमूना लेकर कार्रवाई की गई।