भिण्ड, 02 अक्टूबर। परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की बैठक का आयोजन ग्राम प्रतापपुरा अटेर में जिला सचिव राधेश्याम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद दुबे एवं ब्लॉक अध्यक्ष अटेर शिवकुमार शर्मा द्वारा किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश कटारे ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सीताराम नारोलिया, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश दांतरे, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रामशंकर शर्मा, ग्वालियर जिलाध्यक्ष सतीश तिवारी मंचासीन रहे। भगवान परशुराम की तस्वीर पर फूलमाला अर्पण कर पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, आए हुए अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष सहित उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों ने फूलमाला पहनाकर किया। बैठक का उद्देश समाज फैली बुराई और ब्राह्मण एकता रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ने कहा कि आज जरूरत है ब्राह्मण समाज को अपनी शक्ति पहचानने की और उसका सदुपयोग कर जरूरतमंद ब्राह्मण को यथा संभव सहयोग कर उसका उत्थान किया जाए, इसके साथ ही यह भी चर्चा हुई की कैसे सभी ब्राह्मण संगठनों को एक छतरी के नीचे लाकर संगठित करने की पुरजोर कोशिश की जाए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रमेश कटारे ने जिला कार्यकारिणी विस्तार को लेकर भी चर्चा कर कहा कि जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।
बैठक में रमेश कुमार बरुआ, प्रदीप बरुआ, दिनेश पाण्डे, हरिओम पुरोहित, शिवकुमार पुरोहित, शिवानंद पुरोहित, रामरतन भारद्वाज, संतोष भटेले, राजू भटेले, विजय बिधौलिया, बृजकिशोर श्रीधर, पप्पू सरपंच, रामज्ञान सोती, कल्लू भटेले, सत्तू पाठक, ग्राम खेरी से सुरेन्द्र कुमार, शिवदत्त शर्मा, राधेश्याम शर्मा, देवेन्द्र कुमार शर्मा, कमलेश शर्मा, जयकुमार शर्मा, सत्येन्द्र, ध्रुव, राजू ढमोले, रामसेवक पुरोहित, कमलेश उर्फ पप्पी शर्मा, श्रीकृष्ण पुरोहित सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।