भाजपा नेता का सडक हादसे में निधन

भिण्ड, 14 अगस्त। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरुआत कर भाजपा में नमामि देवी नर्मदे प्रकल्प के जिला सह संयोजक रहे भाजपा नेता सतीश स्वामी का सडक हादसे में निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार सतीश स्वामी ग्वालियर में रात करीब 12 बजे स्टेशन से अपने घर आ रहे थे, तभी मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बंगले के बाहर वो हादसे का शिकार हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। स्वामी की मौत की खबर गोहद में आग की तरह फैल गई। मंगलवार शाम पांच बजे उनके छोटे भाई ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। भाजपा नेता के निधन पर पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य के साथ सभी भाजपा नेताओं व मित्रों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।