राज्यसेवा एवं वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को

परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

भिण्ड, 16 दिसम्बर। राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर को संचालित की जाएगी। उक्त परीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट भिण्ड में लोकसेवा प्रबंधक विभाग में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्र.07534230061 एवं 07534230062 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी सौरभ उपाध्याय प्रबंधक ई-गवर्नेस भिण्ड मो.9893310941 को बनाया है।
अपर कलेक्टर राजकुमार खत्री ने राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए स्थापित किए गए कंट्रोल रूम में कंट्रोल रूम प्रभारी के सहयोग के लिए दो पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है, जिसके अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सहायक ग्रेड-तीन राधामोहन श्रीवास, ई-गवर्नेंस भिण्ड के केयर टेकर अजय यादव एवं कलेक्ट्रेट के भृत्य अरविन्द बघेल की ड्यूटी सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर दो बजे से कार्य समाप्ति तक कृषि विभाग के सहायक ग्रेड-तीन वैभव शर्मा, कलेक्ट्रेट भिण्ड कंप्यूटर ऑपरेटर प्रदीप शर्मा एवं कलेक्ट्रेट की भृत्य अनीता त्रिपाठी की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम परीक्षा समाप्ति तक क्रियाशील रहेगा।