संत दर्शन सिंह एवं राजिन्द्र सिंह के जन्मोत्साव पर कार्यक्रम रविवार को

भिण्ड, 16 दिसम्बर। दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह महाराज एवं युग पुरुष संत राजिन्द्र सिंह महाराज के जन्मोत्साव के उपलक्ष्य में 17 दिसंबर रविवार को संत राजिंदर आश्रम भिण्ड में विशेष सत्संतग का आयोजन किया जा रहा है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि 17 दिसंबर सुबह नौ से दस बजे तक ध्याान कार्यशाला, 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शब्दा कीर्तन, 12 बजे से एक बजे से बाल सत्संग एवं कव्वाली, एक बजे से दो बजे तक सत्संतग, दो बजे से शाम चार बजे तक लंगर का आोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजिंदर आश्रम के पास बाबा मैरिज गार्डन भिण्ड में आयोजित किया जाएगा। संत राजिंदर सिंह महाराज का सत्संग सोमवार से शनिवार तक सुबह 8:20 से 8:40 बजे तक आस्था चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाता है।