मेहगांव में बसपा को लहार में भाजपा को लगा झटका
भिण्ड, 09 नवम्बर। मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह की कार्यशैली एवं कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर लहार विधानसभा के ग्राम खुजा से पूर्व सरपंच रामकिशोर सिंह धाकड, कमलेश राजपूत, अशोक राजपूत, गुलाब सिंह, अशोक सिंह, राकेश सिंह आदि लोग डॉ. गोविन्द सिंह के समक्ष लहार में भाजपा छोड कर कांग्रेस में शामिल हुए। शामिल करने में मुख्य भूमिका लहार में टीआई रहे दिलीप सिंह यादव एवं पूर्व मण्डी अध्यक्ष रामकुमार सिंह गुर्जर की रही। तो वहीं नरेश विश्वकर्मा सोशल मीडिया कार्यकर्ता एक वर्ष से अधिक समय से भाजपा के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहे थे, जिनकी कांग्रेस में घर वापसी हुई। अमित प्रताप सिंह के समक्ष नरेश विश्वकर्मा ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।
मेहगांव विधानसभा के ग्राम मेहदा में एक सैकडा से अधिक लोग बसपा छोड कर कांग्रेस में शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के एक दिवसीय मेहगांव विधानसभा के दौरे दौरान ग्राम मानगढ में आम आदमी पार्टी के चंबल डिवीजन के सोशल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुशवाहा अप पार्टी छोडकर कांग्रेस में शामिल हुए। जब डॉ. गोविन्द सिंह ग्राम मेहदा पहुंचे तो संतकुमार जाटव, इन्द्रजीत जाटव, राजबहादुर जाटव, सुरेन्द्र कुमार जाटव, राजेश कुमार जाटव, रामदास जाटव, हरिसिंह जाटव नें अपने एक सैकडा से अधिक साथियों के साथ डॉ. गोविन्द सिंह के समक्ष बसपा छोड कर कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया।