सफल रहा मनीष विद्यापीठ स्कूल का चार दिवसीय देश दर्शन टूर

भिण्ड, 31 अक्टूबर। मनीष विद्यापीठ स्कूल लहार अपने विद्यालय में बच्चों को शिक्षा देने के अलावा अन्य गतिविधियों में भी भी स्वावलंबी होना सीखता है, जिसमें देश दर्शन का कार्यक्रम महत्वपूर्ण होता है। जिसमें विद्यालय हर वर्ष देश दर्शन का कार्यक्रम का आयोजन करता है। इसमें बच्चे चार दिन अपने माता-पिता से दूर शिक्षकों के साथ घूमने जाते हैं और सुबह उठने से लेकर रात्रि सोने तक की सभी गतिविधियां स्वयं ही करते है, जिससे उनकी दिनचर्या में भी सुधार होता है। इसी क्रम में विद्यालय ने देश दर्शन का कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत 27 अक्टूबर को शाम पांच बजे विद्यालय प्रांगण में बच्चे अपने-अपने अभिभावकों के साथ आए और दो बसों से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। जिसमे कुल 98 छात्र-छात्राओं के साथ 35 विद्यालय स्टाफ और आठ समिति प्रबंधन के लोग शामिल हुए, इस प्रकार कुल 141 लोगों के साथ देश दर्शन का कार्यक्रम हुआ। जिसमे सबसे पहले हरिद्वार में मुख्य रूप से मां गंगा मैया की आरती, चण्डी देवी मन्दिर, मनसा देवी मन्दिर, हर की पौडी, वैष्णो देवी मन्दिर, भारत माता मन्दिर, भूमा निकेतन, पावन धाम, शीश महल, राम दरबार आदि मुख्य स्थानों के सभी बच्चों को दर्शन करवाए, हरिद्वार में बच्चों ने दो दिन में पूरा भ्रमण किया।
आगे के क्रम में टूर अपने दूसरे पडाव में ऋषिकेश पहुंचा और वह पर मां गंगा मैया के त्रिवेणी घाट पर सभी छात्रों को स्नान करवाने के पश्चात नीलकंठ महादेव मन्दिर की ओर विद्यालय का टूर पहुंचा, महादेव के दर्शन के बाद जानकी झूला, राम झूला आदि प्रमुख स्थान बच्चों को दिखाए और अंत में सोमवार की रात्रि 10 बजे ऋषिकेश से बच्चों के साथ अपने विद्यालय प्रांगण के लिए रवाना हुई, जो मंगलवार को सुबह 10 बजे विद्यालय पहुंची।