ऊमरी थाना पुलिस ने आरोपी को उदी मोड से पकडा
भिण्ड, 26 अक्टूबर। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव के निर्देशन तथा एएसपी संजीव पाठक, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे फरारी एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड अभियान के तहत ऊमरी थाना पुलिस ने दुर्घटना के प्रकरण में वर्ष 2005 से फरार चल रहे दस हजार के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
ऊमरी थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय भिण्ड के प्रकरण क्र.1025/2003, थाना ऊमरी के अपराध क्र.41/1996 धारा 304ए भादंवि में फरार चल रहे आरोपी जयराम पुत्र बादशाह सिंह कुशवाह निवासी हरलाल का पुरा, थाना बासोनी, जिला आगरा (उप्र) को न्यायालय द्वारा 23 फरवरी 2005 को स्थाई वारंट जारी किया गया था। उक्त वारंटी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उक्त इनामी स्थाई वारंटी को उदी मोड जिला इटावा से गिरफ्तार कर वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, उपनिरीक्षक नीतेन्द्र मावई, प्रधान आरक्षक आशीष तिवारी, राजवीर सिंह, आरक्षक धर्मपाल सिंह परिहार, तथा सायबर सेल से आरक्षक आनंद दीक्षित, राहुल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।