केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाएं : संध्या
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कार्यकर्ताओं की बैठक में दिलाया जीत का संकल्प
भिण्ड, 26 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार में बने बीमारू राज्य बाहर निकाल कर विकसित राज्य को बनाकर गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर व्यक्ति को आत्म निर्भर विकास की दिशा से जोडा है। केन्द्र व राज्य सरकार ने गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर समाज के विकास के लिए कार्य किया है। 15 माह की कांग्रेस सरकार ने भाजपा सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था, जैसे ही मप्र में भाजपा की सरकार बनी उन्होंने द्वारा से योजनाओं को प्रारंभ करते हुए गरीबों के विकास को आगे बढकर आत्मनिर्भर बनाया। यह बात उन्होंने व्यापार मण्डल धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते कही।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि लहार विधानसभा में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर विकास और प्रगति के लिए भाजपा को जिताए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जिले की पांचों विधानसभा में भाजपा का परचम करेगा और कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पांच विधानसभा में इतिहास रचना का कार्य करेंगे। हर गरीब के जीवन को बदलने का कार्य भाजपा की सरकार ने किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उमंग और जोश भरते हुए कहा कि यह चुनाव आगामी मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को मजबूती प्रदान करेगा और इसीलिए हम सब कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर प्रहरी के रूप में अपनी कमर कसकर बूथ को जीतने का संकल्प लें। सर्व समाज भाजपा के साथ खडा है और पार्टी के प्रत्याशियों को आशीर्वाद दे रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ का संकल्प लेते हुए 51 प्रतिशत वोट भाजपा को जिले की पांचों विधानसभा में पार्टी का परचम फहराकर कमल खिलाएं। भाजपा दुनिया का सबसे बडा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। जिले की सभी विधानसभाएं ऐतिहासिक जीत के साथ दर्ज करने का उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों हाथ उठाकर संकल्प दिलाया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संध्या राय ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही विचार और लक्ष्य को लेकर भाजपा को जीतने का संकल्प लेकर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के बीच जाएं और पार्टी के लिए समर्थन मांगे। उन्होंने कहा कि बूथ जीत तो चुनाव जीता, यह भाजपा का मूल मंत्र है, यही हमारी विचारधारा को आगे बढाएगा और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम प्रत्येक बूथ पर जीत हासिल करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने स्वागत भाषण के साथ प्रदेश अध्यक्ष का शॉल और श्रीफल पहनकर सम्मान किया। बैठक का संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन जैन एवं आभार जिला महामंत्री मनोज अनंत ने व्यक्त किया। बैठक में चंबल संभाग प्रभारी विजय दुबे, प्रवासी विस्तारक संभाग रघुनाथ प्रसाद कुलकर्णी, भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह कुशवाह, अम्बरीश शर्मा गुड्डू, पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. नीतिश शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव कांकर, डॉ. रमेश दुबे, अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, राममिलन शर्मा एडवोकेट, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आनंद बरुआ एडवोकेट, निगम उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार कुशवाहा, पार्षद ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा राजे, रामप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश पुरोहित, रतन चंद जैन, वरिष्ठ नेता जण्डेल सिंह राजावत, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया, अमित जैन, शेरू पचौरी, श्याम सिंह राठौर, शिवकिशोर सिंह राजावत, जिला महामंत्री कमल शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री धर्मसिंह भार्गव मंच पर उपस्थित थे।