स्वच्छता हर व्यक्ति का दायित्व : आर्य

भिण्ड, 08 अक्टूबर। गोहद भाजपा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत वार्ड क्र.पांच लक्ष्मण तलैया पर श्रमदान किया गया। गोहद भाजपा द्वारा प्रत्येक रविवार को सफाई अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान पर श्रमदान किया जाता है।
यहां भाजपा प्रत्याशी लालसिंह आर्य ने कहा कि स्वच्छता मानव जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है, स्वच्छ माहौल हमें ऊर्जा देता है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को अभियान बनाया है, जिसमें शासकीय मशीनरी तो अपना कार्य कर रही है, इसमें आम जनता की भी भागीदारी है, यह हमारा दायित्व है कि हम अपने नगर की साफ सफाई व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर सोवरन पटेल, मलखान सिंह गुर्जर, राजाभैया गुर्जर, भानुप्रताप गुर्जर, लखन सिंह गुर्जर, निहाल सिंह राणा, कंचन सिंह गुर्जर, अतर सिंह राठौर, विवेक जैन, आशीष शर्मा, विनोद माहौर, सौरभ पाण्डे, जुगल सोनी, आकाश सोनी, मदन श्रीवास, रिंकू भटेले, कौशल भटेले, रामसिया जाटव, भीकम कौशल, पिंकी सगर, चन्द्रशेखर शर्मा, मुन्नालाल माझी, भोलाराम पुरविया, दिनेश धनेलिया, अनिल वर्मा, राहुल वर्मा, प्रमोद कामत आदि उपस्थित थे।
गोहद में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित
गोहद विधानसभा क्षेत्र क्र.13 से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक भाजपा प्रत्याशी लालसिंह आर्य आर्य और विधानसभा संयोजक रामबाबू उपाध्याय के बीच में बीजेपी कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा सोनी, जिला महामंत्री सुमन गुप्ता, नगर मण्डल अध्यक्ष उमा राठौर, मालनपुर मण्डल अध्यक्ष सोना जैन, मण्डल मंत्री पिंकी राजावत, गीता शर्मा, प्रीति सुनीता, विटोली, चमेली, शाहदरा, मीना, गुड्डी, सीमा जादौन आदि उपस्थित रहीं।