भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकर्ता भोपाल महाकुंभ के लिए होंगे रवाना आज

किसान मोर्चा के कार्यकर्ता महाकुंभ को सर्वव्यापी बनाने के लिए किसानों को सर्वाधिक संख्या में भोपाल ले जाएं : नरवरिया
भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक आयोजित

भिण्ड, 23 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी का विशाल कार्यकर्ता महाकुभ 25 सितंबर को भोपाल के जमुरी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले के 30 हजार कार्यकर्ता भोपाल पहुंचकर महाकुंभ में शामिल होंगे। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने पार्टी जिला कार्यालय पर महाकुंभ की तैयारी को लेकर आयोजित किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में कही। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष निन्दर सिंह एवं संचालन किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता 24 सितंबर को रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होंगे। दोपहर दो बजे और तीन बजे भोपाल के लिए ट्रेन महाकुंभ के लिए प्रस्थान करेगी जो कि स्पेशल ट्रेन भिण्ड के लिए निर्धारित की गई है और महाकुंभ के बाद इसी ट्रेन से भिण्ड के सभी कार्यकर्ता भोपाल से अपने गृह जिले वापस होंगे। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा की अहम भूमिका चुनाव में होने वाली है, इसीलिए हम सब जिला एवं मण्डल इकाइयों के पदाधिकारी अपने-अपने मण्डल के शक्ति केन्द्र के पोलिंग बूथ पर प्रभावी संख्या में किसानों एवं कार्यकर्ताओं को भोपाल पहुंचने के लिए उन्हें आमंत्रित करें। जिन कार्यकर्ताओं के पास उनके निजी बहन हैं, साथ ही बसों की व्यवस्था की गई है, सभी कार्यकर्ता अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर जहां बसे लगाई जाएगी वहां सभी कार्यकर्ता पहुंचे और भोपाल में महाकुंभ में शामिल होकर भिण्ड की अधिक संख्या के साथ अपनी शक्ति का परचम फहराएं। जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हम सबको संबोधित करेंगे।
अंत में आभार ग्राम पंचायत मानपुरा सरपंच ओमवीर सिंह चौहान ने व्यक्त किया। बैठक में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत टंटी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष मसूरी, जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह, जिलामंत्री रविन्द्र तोमर, सत्यभान गुर्जर, रवि भदौरिया, जिला कार्यसमिति सदस्य राजीव बरुआ, राहुल भदौरिया, योगी भदौरिया, ओमवीर सिंह चौहान, धर्मेन्द्र सिंह सखबार, मण्डल अध्यक्ष आशाराम राजावत, शैलू भदौरिया, अवनीश त्रिपाठी, हरविंदर सिंह कौरव, लाला पाठक, दिनेश तिवारी, महामंत्री अतुल शास्त्री, नागेन्द्र भदौरिया, भूपेन्द्र भदौरिया, भूपेन्द्र ओझा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।