राजीव गांधी की जयंती पर मेहगांव में निकलेगी संदेश यात्रा आज

भिण्ड, 19 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त के अवसर पर मेहगांव में राजीव विचार जनसंदेश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें नारा ‘माला हटाओ, राहुल, कमलनाथ लाओ, देश व प्रदेश बचाओ’ होगा। यह यात्रा मेहगांव में पानी टंकी के पास स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सभी कांग्रेस जन पुष्प अर्पित कर समूचे मुख्य बाजार में होते हुए भिण्ड-ग्वालियर तिराहे पर समापन होगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस भिण्ड के महासचिव, मेहगांव विधानानमा क्षेत्र के गांधी चौपाल प्रभारी प्रमोद शुक्ला एवं मेहगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेठी के अध्यक्ष भास्कर पुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा जल्हारी पुरा वाले प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही जिले के सभी पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, मेहगांव क्षेत्र के सभी दावेदार, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सभी नेता एवं कार्यकर्ता को आमंत्रित किया गया है।