बूथ मेंटीनेंस संगठनात्मक संरचना को मजबूती प्रदान करें : चौहान
महाराणा प्रताप मण्डल का बूथ सम्मेलन आयोजित
भिण्ड, 05 जुलाई। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कांकर ने कहा कि जैसा की देश का हर एक कार्यकर्ता जानता है कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूती उसके कार्यकर्ता हैं और आप सभी उसी का हिस्सा हैं। भाजपा के इन मजबूत कार्यकर्ताओं के साथ जुड कर ही मुख्यमंत्री प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएंगे। यह बात उन्होंने भिण्ड शहर के महाराणा प्रताप मण्डल के बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही। सम्मेलन की अध्यक्षता एवं मण्डल अध्यक्ष शेरू पचौरी ने की।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने-अपने शक्ति केन्द्रों के ग्रामीण और शहरी अंचल में बूथ जिताने का संकल्प लेकर कांग्रेस को चारों कोने से चित्त कर भाजपा का विधायक बनाएं। जिस कार्यकर्ता को जिस बूथ की जिम्मेदारी दी है उस पर वह पूरी ताकत के साथ सैनिक की तरह चुनाव को जीतने के लिए जुट जाए। सत्ता और संगठन आपके साथ कंधे से कंधा मिला कर खडा रहेगा। कार्यकर्ता व्यक्ति नहीं विचार भाव से कार्य करें ताकि आपके सफलतापूर्वक भाजपा चुनाव अभियान को सर्वव्यापी बनाने में सफल हो।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांता तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार सभी वर्ग विशेष के लिए काम कर रही है, इसे प्रत्येक बूथ केन्द्र पर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी के साथ पहुंचाने का काम करें, ताकि हितग्राही योजना का लाभ प्राप्त करें।
मण्डल विस्तारक सचेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि हम सब पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, मिशन 2023 विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव कार्यकर्ताओं के लिए विशेष चुनौती है, इससे पहले हम केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपने चुनाव भी मेंटीनेंस के साथ बूथ केन्द्रों को संगठनात्मक को आगे बढ़ाएं। चुनाव जीतने का मुख्य आधार हमारा बूथ केन्द्र है और जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह अपने बूथ को जिताने की गारंटी लेकर अपनी अहम भूमिका निभाए। ताकि प्रदेश और केन्द्र में भाजपा की सरकार सबके लिए विकास की योजनाएं लाकर फिर आपकी विकास यात्रा के माध्यम से घर-घर पहुंचेगी और चुनाव में विरोधियों को मुंहतोड जवाब देने के लिए तैयार रहें।
सम्मेलन में सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भुजबल सिंह तोमर, दीपू राजावत, मण्डल महामंत्री धर्मेन्द्र सोनी एवं अनुज बाल्मीकि, मण्डल उपाध्यक्ष पार्वती बाथम एवं आलोक शुक्ला, प्रतीक पाण्डे, हरीबाबू गुप्ता, कामता कुशवाहा, विकास भारद्वाज, रामकृष्ण शर्मा, पार्षद मनोज जैन, श्यामवती प्रजापति, राजीव श्रीवास, रजत मिश्रा, सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।