जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत खेल गतिविधियां आयोजित
भिण्ड, 15 जून। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्थापित जन शिक्षण संस्थान भिण्ड द्वारा जी-20 जनभागीदारी कार्यक्रमों का आयोजन संस्थान के विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों पर हो रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को खेल गतिविधियों का आयोजन जन शिक्षण संस्थान भिण्ड परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्राचार्य योगेश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने सर्वप्रथम मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य योगेश शर्मा ने खेलों के महत्व को बताते हुए कहा कि हम मनुष्य को मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से स्वस्थ रहना बहुत ही आवश्यक होता है। जिसमें खेल-कूद अहम भूमिका निभाते हैं। खेल-कूद से हमारे मन का तनाव दूर होता है, इससे मन और शरीर को शांति मिलती है। कभी-कभी यही खेल-कूद जीवन के मुश्किल समय में शरीर को शक्ति देता है। खेल-कूद शरीर में रक्त संचरण को सही रखता है। उन्होंने कौशल के क्षेत्र में विचार व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों को बताया कि कौशल से कुशल होकर कैसे अपने जीवन में ऊंचाईयों पर पहुंचा जा सकता है। उन्होंने स्वसहायता समूह पर जोर देकर कहा कि महिलाओं को स्वसहायता समूह से बहुत से रोजगार एवं लोन की सुविधा बैंक की तरफ से मिल रही है एवं किस तरीके से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी दिनेश शर्मा ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनभागीदारी पखवाड़े के अंतर्गत किए गए कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार पूर्वक योगेश शर्मा को दी। कार्यक्रम में संस्थान की सहायक कार्यक्रम अधिकारी अंजली शर्मा, योगेन्द्र सिंह तोमर, फील्ड कॉर्डीनेटर मनोज कुमार, लेखाकार हेमंत शर्मा, लिपिक अजय सिंह कुशवाह, कंप्यूटर ऑपरेटर जितेन्द्र शर्मा, रामवीर, जयप्रकाश प्रशिक्षिका रामजानकी, मिथलेश सोनी, अनीता श्रीवास्तव, मधू सोलंकी, सविता श्रीवास, अवधेश, दीपक शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, अंकित सिंह, उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया।