मुख्यमंत्री चौहान पहुंचे दंदरौआधाम, हनुमानजी के दर्शन कर की पूजा अर्चना

प्रदेश की उत्तरोत्तर तरक्की, खुशहाली और नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की

भिण्ड, 08 जून। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अल्प प्रवास पर भिण्ड जिले के दंदरौआधाम पहुंचे। जहां उन्होंने सखी रूप हनुमान जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की उत्तरोत्तर तरक्की, खुशहाली और नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी उपस्थित थे। पूजा अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री चौहान, केन्द्रीय मंत्री तोमर ने महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज से भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने 69.28 लाख की लागत के चार विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

दंदरौआ धाम परिसर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिमोट दबाकर 69.28 लाख रुपए की लागत के चार विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें 14.98 लाख की लागत से नक्षत्र वाटिका, 15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 14.80 लाख की लागत से नवीन तालाब निर्माण कार्य, 24.50 लाख की लागत से नवीन डग टेंक निर्माण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने दंदरौआ धाम मन्दिर परिसर में ही अशोक का पौधा रोपण भी किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम अध्यक्ष रणवीर जाटव, भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, पार्टी पदाधिकारी केपी सिंह भदौरिया, कृष्णकांता तोमर, चंबल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुशांत सक्सेना, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री की हेलीपैड पर भाजपा नेताओं ने की अगवानी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर दंदरौआ धाम पहुंचने पर हेलीपैड पर पार्टी नेताओं ने अगवानी करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ देकर एवं वस्त्र उढ़ाकर सम्मान किया। स्वागत करने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद संध्या राय, पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू, पूर्व विधायकगण रसाल सिंह, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, मुन्नासिंह भदौरिया, राकेश शुक्ला, पूर्व निगम अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया, निगम अध्यक्ष रणवीर सिंह जाटव, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष नंदराम सिंह बघेल, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक भारद्वाज, विधानसभा संयोजक मायाराम शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोमेश महंत, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के भतीजे भारत सिंह भदौरिया रिंकू, भाजपा मण्डल अध्यक्षों में गजेन्द्र सिंह भदौरिया, सुभाष थापक, तेजबहादुर सिंह चौहान, राजवीर सिंह गुर्जर, जेलसिंह नरवरिया, अवधेश सिंह बघेल, जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर आदि मौजूद थे।
भाजपा मण्डल मौ ने की सीएम की आगवानी
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दंदरौआ धाम हनुमान मन्दिर आगमन पर भाजपा मण्डल मौ के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगवानी कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा युवामोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, आईटी सेल के जिला प्रभारी रामू कुशवाह, उपाध्यक्ष पंकज कुशवाह, आदित्य प्रताप सिंह चौहान, सुल्तान सिंह मौर्य, सोमवीर शिवहरे सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।