सेवानिवृत्त सूवेदार मेजर राजेन्द्र सिंह का हुआ भिण्ड में भव्य स्वागत

भिण्ड, 05 मार्च। इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त होकर आए सूबेदार मेजर ऑनरी लेफ्टिनेंट राजेन्द्र सिंह बघेल का भिण्ड में सामाजिक संगठनों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर के भतीजे अनिल बघेल ने तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बदन सिंह बघेल ने की।
इस मौके पर बघेल समाज के एक सैकड़ा से अधिक संख्या में वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। मुख्य रूप से समाज के वरिष्ठ जन अरविंद बघेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष राजवीर बघेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामसेस बघेल, अखिल भारतीय युवा पाल महासभा प्रदेश अध्यक्ष सुनील बघेल, बसपा प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र बघेल, जनपद सदस्य महेश बघेल, संजू बघेल, सहेश बघेल, नरेश बघेल, राजकुमार बघेल, राजवीर बघेल सहित अन्य समाज के वरिष्ठ जनों ने उपस्थित होकर हर्ष व्यक्त किया।