आमजन को विकास की मुख्यधारा से जोडऩा है : डॉ. भदौरिया

सहकारिता मंत्री ने ग्राम लावन में विकास यात्रा के दौरान 43.87 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

भिण्ड, 25 फरवरी। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत निकाली जा रही भाजपा की विकास यात्रा शनिवार को अटेर विकास खण्ड के ग्राम लावन पहुंची। इस दौरान प्रदेश के सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने 43.87 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम आयोजक युवा नेता सरपंच वर्षा-सनोज सिंह नरवरिया एवं एसडीएम अटेर उदय सिंह सिकरवार, भाजपा नेता मनोज नरवरिया, लालजी सिंह ने सहकारिता मंत्री द्वारा कन्या पूजन कराया।
मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रदेशभर में विकास यात्रा निकाली जा रही है। इका मुख्य उद्देश्य आमजन को विकास की मुख्यधारा से जोडऩा है। साथ ही गरीब एवं असहाय व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना है।

मंत्री डॉ. भदौरिया एवं लावन सरपंच वर्षा-सनोज सिंह नरवरिया द्वारा पात्र हितग्राहियों को कर्मकार मण्डल कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना के चैक, परिवार पात्रता पर्ची सहित शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया गया। कार्यक्रम के पूर्व मंत्री डॉ. भदौरिया की विकास यात्रा दोपहर में लावन गांव पहुंची, जहां सैकड़ों ग्रामीणों नेा आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों एवं फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर लावन गांव के पटेल अतिवल सिंह नरवरिया, पूर्व सरपंच देवेन्द्र सिंह भदौरिया, शिवराज सिंह नरवरिया, मनोज नरवरिया, सरपंच सुघर सिंह नरवरिया, थानसिंह भदौरिया, हरीशंकर फौजी, शिवराज यादव आदि ग्रामीणजन उपस्थित थे।
लावन को नगर निगम में शामिल करने के लिए एसडीएम को निर्देश
सरपंच लावन वर्षा सनोज सिंह नरवरिया के अनुरोध पर लावन गांव को भी नगर निगम में शामिल करने का मंत्री डॉ. अरविन्द भदौरिया ने अटेर एसडीएम उदय सिंह सिकरवार को निर्देश दिया।