भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का किया पुतला दहन

भिण्ड, 23 फरवरी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मप्र को मदिरा प्रदेश बोलकर प्रदेश वासियों का अपमान किया है। जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व की आह्वान पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने परेड चौराहे पर कमलनाथ का पुतला दहन कर विरोध जताया और प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ता कमलनाथ का पुतला लेकर शहर के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर परेड चौराहे पर पहुंचे, जहां पुतले को मुखाग्नि दी।
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय प्रभारी आरबी सिंह बघेल एडवोकेट ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मप्र को मदिरा प्रदेश कहकर अपनी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ऐसे बयान को बर्दाश्त नहीं करेगी और उन्होंने अपने 15 माह की कांग्रेस की सरकार में सर्वप्रथम प्रदेश के लोगों को शराब बेचने के लिए लाइसेंस दिए और हमारी मातृशक्ति को शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दी। सबसे पहले वह अपने गिरेबान में झांक कर देखें कि हम कितने स्वच्छ और ईमानदार हैं, तब किसी के बारे में बात करना चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए शराब की नीति बदलकर लोगों को प्रतिबंधित किया है और कुछ लोगों के लाईसेंस भी निरस्त कर रहे हैं। यह मप्र अध्यात्मिकता से जुड़ा हुआ है और प्रदेश की जनता को इस प्रकार अपमानित करने का अधिकार कमलनाथ को नहीं। परेड चौराहे पर पुतला दहन के माध्यम से भाजपा अपना विरोध प्रकट कर रही है।
भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अतुल पाठक, सुभाष मण्डल के अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, वनखण्डेश्वर मण्डल के अध्यक्ष अमित जैन, महाराणा प्रताप मण्डल के अध्यक्ष शेरू पचौरी ने भी कमलनाथ के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अपनी मानसिकता को बदलने को कहा। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन, जिलामंत्री श्रीमती रश्मि खटीक, सूरज बरुआ, राजीव बरुआ, श्याम किशोर दीक्षित, मोनू नरवरिया, शेखर खटीक, प्रतीक पाण्डे, कामता सिंह कुशवाह, प्रशांत सोनी, विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि, योगेश दीक्षित, वीरेन्द्र सिंह यादव, लवकुश सिंह परिहार, गोपाल सिंह राजावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।