भिण्ड, 22 फरवरी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह की अनुशंसा पर श्रमिक प्रकोष्ठ मप्र के अध्यक्ष बीडी गौतम ने जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा और शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा के आशीर्वाद और नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी की सहमति से आलोक सोनी को कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ का भिण्ड का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
आलोक सोनी ने अपने मनोनयन पर वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी विचारधारा के अनुसार काम करूंगा और आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में सक्रिय रूप से श्रमिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करूंगा। उनके मनोनयन पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा भदौरिया, एडवोकेट सौम्या शर्मा, पानसिंह सुमन, संदीप मिश्रा, राहुल सिंह कुशवाह, अनीस कुरैशी, पवन चौरसिया, कुलदीप भारद्वाज, सुखप्रीत मिश्रा, गोविन्द राजावत, अमित शिवहरे, बलराम जाटव, मोहर सिंह जाटव, कमलेश जाटव, विनोद जाटव, हिम्मत सिंह, सतपाल अगरिया, दुष्यंत सिंघई, मनोज जैन, बृजेश जैन, अजय जैन, स्नेहलता जैन, नीलम भदौरिया, सपना जैन, सरोज, रामप्रकाश जाटव, कमलेश सुमन, गंगाराम जाटव, विक्की राजावत, संजीव बरुआ, दीपचंद तिवारी, गजेन्द्र यादव आदि कांग्रेसियों ने बधाई दी है।