प्रोग्रेस-वे को निर्धारित स्थान से निकालने को लेकर भाकिंस का धरना चौथे दिन भी जारी

भिण्ड, 17 फरवरी। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में अटल प्रोग्रेस-वे को अपने पूर्व निर्धारित स्थान से निकालने की मांग को लेकर अटेर तहसील के ग्राम प्रतापपुरा में चौथे दिन भी किसानों का धरना निरंतर जारी है। इस एक्सप्रेस-वे के चंबल के बीहड़ों के किनारे निकलने से कृषि भूमि का कटाव रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही बीहड़ों का विकास भी संभव होगा। शुक्रवार को अंगदपुरा और चोम्हो गांव के किसान धरने पर बैठ।
अंगदपुरा के किसान रामचन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि हमारे गांव के लगभग 60 किसानों की 40 बीघा जमीन इसमें जा रही है, जिससे गांव के 60 परिवार बरवाद हो जाएंगे। धरने पर बैठने वालों में गंगाधर सिंह, गिरराज सिंह, अंकेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, महेश सिंह, प्रवेन्द्र सिंह, भगत सिंह, सोनू सिंह, विनोद सिंह, रामेश्वर सिंह, विजय सरपंच, राधेश्याम शर्मा, विजयराम शर्मा आदि प्रमुख हैं। किसान संघ की ओर से प्रांत मंत्री कुलदीप सिंह भदौरिया, संभागीय मंत्री रमेशबाबू चौधरी एवं संभागीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नरवरिया धरने में साथ बैठे।