पांच दिवसीय दौरे पर सहकारिता मंत्री 21 को भिण्ड आएंगे

भिण्ड, 17 फरवरी। सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. अरविन्द भदौरिया 21 से 25 फरवरी तक जिले में पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे 20 फरवरी को रात्रि नौ बजे भिण्ड आएंगे एवं रात्रि विश्राम भिण्ड में ही करेंगे।
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया 21 फरवरी को सुबह 10.30 बजे ग्राम शुक्लपुरा में विकास यात्रा का शुभारंभ, दोपहर 12 बज ग्राम अहरौली काली, एक बजे ग्राम खड़ेरी, 2.30 बजे ग्राम चौम्हों, 3.30 बजे ग्राम अहरौली घाट एवं शाम 4.30 बजे ग्राम मौरा में विकास यात्राओं में शामिल होंगे। 22 फरवरी को सुबह 10.30 बजे नगर परिषद फूफ में विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 23 फरवरी को सुबह 10.30 बजे ग्राम टीकरी में विकास यात्रा का शुभारंभ, दोपहर 12.30 बजे ग्राम जारी, दो बजे ग्राम लखनपुरा, शाम चार बजे ग्राम बीसलपुरा में विकास यात्रा में शामिल होंगे। 24 फरवरी को सुबह 10 बजे ग्राम पुर में विकास यात्रा का शुभारंभ, 11.30 बजे ग्राम लावन, दोपहर एक बजे ग्राम खुर्द (ग्राम पंचायत गोपालपुरा), 2.30 बजे ग्राम अमृतपुरा, शाम चार बजे ग्राम पिड़ौरा, पांच बजे ग्राम इमलाड़ी में विकास यात्रा में शामिल होंगे। सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया 25 फरवरी को सुबह 10.30 बजे ग्राम कुरथरा में विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12.30 बजे ग्राम दीनपुरा, दो बजे ग्राम डिड़ी, शाम चार बजे ग्राम चांसड़, पांच बजे ग्राम रानी बिरगवां में विकास यात्रा में शामिल होंगे।