विकास यात्रा के दौरान 35.2 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन हुआ
भिण्ड, 12 फरवरी। प्रदेश के सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया के नेतृत्व में विकास खण्ड अटेर के ग्राम बलारपुरा से विकास यात्रा प्रारंभ हुई। उन्होंने विकास यात्रा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यात्रा बलारपुरा से प्रारंभ होकर बिण्डवा, खिपौना के बाद ग्राम मघेरा में विकास यात्रा का समापन हुआ। विकास यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत जेके जैन, एसडीएम भिण्ड-अटेर उदय सिंह सिकरवार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया द्वारा विकास खण्ड अटेर के ग्राम बलारपुरा में विकास रथ यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में 3.75 लाख की लागत से सीसी नाला निर्माण कार्य, 3.33 लाख की लागत से सेग्रीगेशन सेड निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। ग्राम बिण्डवा में 2.49 लाख की लागत से नाली निर्माण, 1.04 लाख की लागत से सीसी रोड़ निर्माण का भूमिपूजन किया। ग्राम खिपौना में 2.85 लाख की लागत से शान्ति धाम निर्माण कार्य, 2.02 लाख की लागत से नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। ग्राम मघेरा में 14.99 लाख की लागत से तालाब निर्माण, 4.73 लाख की लागत से सीसी नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही जनसेवा अभियान अंतर्गत स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। यात्रा के दौरान उक्त ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 35.2 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर उक्त गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ देने शासन प्रशासन स्वयं विकास यात्रा लेकर आपके बीच आया है ताकि आपको सरकारी कार्यालयों तक दौड़ धूप न करना पड़े। सरकारी योजनाओं का लाभ हर घर हर व्यक्ति को मिले यह हमारा संकल्प है। सरकार आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। हम सबके साथ सबके विकास सबके विश्वास के काम करेंगे। हर व्यक्ति को योजानाओं का लाभ मिले ये शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ हितग्राहीमूलक योजनाओं में लोगों को हित लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं अनेक विकास कार्यों के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी।