आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन समय में परिवर्तन

भिण्ड, 29 दिसम्बर। कलेक्टर ने संचालनालय के पत्र 28 अप्रैल 2018 के परिपालन में वर्तमान समय में शीतलहर होने से तापमान पांच डिग्री से कम होने के कारण आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आंशिक परिवर्तन किया जाता है।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने आदेश में कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने का समय सुबह 10 बजे, बच्चों के नाश्ते का समय सुबह 10.15 बजे, बच्चों के भोजन का समय दोपहर 12.30 बजे, बच्चों की आंगनबाड़ी केन्द्र से छुट्टी दोपहर दो बजे, दो बजे से चार बजे तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृह भेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य गतिविधियां पूर्ववत रहेंगी। उक्त आदेश 28 फरवरी 2023 तक प्रभावशील रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।