एमजेएस कॉलेज द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत रैली का आयोजन

भिण्ड, 19 सितम्बर। आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के आदेशानुसार सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड द्वारा गोद ग्राम मानुपरा में शुक्रवार महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो प्रभारी प्रो. राजीव कुमार जैन तथा डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह एवं प्रो. उपेन्द्र सिंह द्वारा जैविक खेती के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन किया और किसानों के साथ जैविक खेती के संबंध में विचार विमर्श किया एवं जैविक खेती के प्रति जागरूकता के बारे में विस्तार से बताया गया।
प्रो. राजीव कुमार जैन ने बताया कि हमें जैविक खेती क्यों करना चाहिए और जैविक खेती करने से क्या-क्या लाभ हैं। जैविक खेती करने से हमारी वसुंधरा मृदा, जल और वायु प्रदूषण से मुक्त रहती है तथा हरी भरी होती है और जीवन दाहिनी बनती है, जिससे हमें प्रदूषण मुक्त वातावरण की प्राप्ति होती है।
डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने जैविक खेती के प्रति जागरुकता के बारे में बताया कि सभी को पर्यावरण की रक्षा करनी है तो जैविक खेती को अपनाना पड़ेगा और पर्यावरण को बचाने के लिए जल वायु और भूमि को प्रदूषित होने से बचना चाहिए, जिससे भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त स्वस्थ जीवन का अधिकार साकार हो सके और इसके लिए हम सभी को पर्यावरण को साफ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए जैविक खेती के प्रयोग को हां कहना होगा तथा फसलों में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों की जगह जैविक उर्वरक और कीटनाशकों का प्रयोग करना होगा, जिससे जल और भूमि के साथ-साथ वायु भी स्वच्छ और प्रदूषण रहित हो सके। प्रो. राजीव जैन ने बताया कि बढ़ते हुए वायु एवं जल प्रदूषण को रोकने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक जैविक खेती को अपनाना और जैविक खेती के प्रति किसानों में जागरूकता फैलाना है।