रामलीला में प्रभु राम ने किया ताड़का, मारीच एवं सुबाहु का संहार

भिण्ड, 19 सितम्बर। लहार में भगवान हनुमान की अध्यक्षता में चल रही रामलीला में प्रभू रामचंद्र के दरार किए गए ताड़का वध व मारीच एवं सुबाहु के संहार का मंचन हुआ। ऋषि विश्वामित्र के राक्षसों द्वारा यज्ञ में व्यवधान डालने से परेशान होकर महाराज दशरथ से भगवान राम एवं लक्ष्मण को राक्षसों के संहार के लिए मांगा, तो प्रभु रामचंद्र द्वारा ताड़क वन में जाकर पहले ताड़का वध एवं बाद में मारीच की भूमिका में दिखाई गई।
रामलीला में मोनू पचौरी सुबाहु की भूमिका में नजर आए। इसी तरह अजय खोरिया ताड़का सेनापति चिरपोटन के रूप में रामसिया लला नजर आए। प्रभू राम के द्वारा ताड़का एवं मारीच एवं सुबाहु का वध किया। चिरपोटन की भूमिका में नजर आए रामसिया लला की भूमिका ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर रामलीला समिति के उपाध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री एवं कोषाध्यक्ष संजीव चौधरी ने नगर वासियों से अपील की है कि रामलीला मंचन के समय अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभू खेड़ापति हनुमान सरकार से आशीर्वाद प्राप्त करें। यहां व्यास जी की भूमिका अदा कर रहे हरिबल्लव उर्फ बच्चन महाराज ने अपने मुखारविंद से चौपाई गायन कर धर्म प्रेमी बंधुओं का मन मोह लिया।
इन कलाकारों ने किया मंचन
इस वर्ष रामलीला का मंचन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विख्यात कलाकारों द्वारा प्रभू रामचन्द्र की लीला का मंचन किया जा रहा है। जिसमें भगवान राम की भूमिका संतोष बरोदा जिला झांसी, लक्ष्मण की भूमिका गोविन्द द्विवेदी, हनुमान जी की भूमिका में रविन्द्र शुक्ला, दशानन राजू पाठक, व्यास जी की भूमिका हरिबल्लभ शास्त्री, ऑल राउण्डर की भूमिका में कल्याण तोमर द्वारा निभाई गई।