इन्दिरा गांधी ने विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी विलक्षण प्रभाव छोड़ा : संजय भूता

भिण्ड, 19 नवंबर। पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने भारत ही नहीं बल्कि विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी विलक्षण प्रभाव छोड़ा था। ये बात इन्दिरा गांधी की जयंती के अवसर पर इन्दिरा गांधी चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थल पर कांग्रेस के पीसीसी सदस्य संजय भूता ने संबोधित करते हुए कही।
संजय भूता ने कहा कि इन्दिरा गांधी भारत की चौथी और प्रथम महिला प्रधानमंत्री थी। वो एक ऐसी महिला थीं जिसने न केवल भारतीय राजनीति बल्कि विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी विलक्षण प्रभाव छोड़ा। इसी कारण उन्हें लौह महिला आयरन लेडी के नाम से भी संबोधित किया जाता है।
कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने कहा कि स्वतत्रंता आंदोलन के दौरान श्रीमती इन्दिरा गांधी ने अपनी सेना बनाई और सेनानियों के साथ काम भी किया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक निडर नेता थी, जिन्होंने परिणामों की परवाह किए बिना कई बार ऐसे साहसी फैसले लिए जिनका पूरे देश को लाभ मिला। उनके प्रशंसक और विरोधी सभी यह मानते हैं कि वह कभी फैसले लेने में पीछे नहीं रहती थी।
कार्यक्रम का संचालन अरविंद सोनी एवं अभार शैलेन्द्र भदौरिया शैलू किशुपुरा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अशोक गुप्ता, एडवोकेट सौम्या शर्मा, राजेश शर्मा बबलू, पिंकी पावई, दुष्यंत सिंघाई, डॉ. अनिल भारद्वाज, सोमवीर यादव, गोपाल राजावत बबेड़ी, राजेश शाक्य, पिंटू शर्मा, रोहित बघेल, इन्द्रजीत भदौरिया, मधुर सिंह आदि ने श्रृद्धांजलि अर्पित की।