भिण्ड, 26 अक्टूबर। सर्वोदय संत लल्लूदद्दा जनसेवा समिति के तत्वावधान में सर्वोदय आश्रम हमीरापुरा अटेर में चेतना सत्संग समारोह का आयोजन 27 अक्टूबर गुरुवार को सुबह नौ बजे से किया जाएगा।
जानकारी देते हुए संस्था सचिव पहलवान सिंह भदौरिया ने बताया कि सेवा, सदाचार एवं समभाव के पर्याय रहे संत लल्लूदद्दा के जन्मोत्सव पर हमीरा पुरा स्थित सर्वोदय आश्रम परिसर में चेतना सत्संग समारोह का आयोजन 27 अक्टूबर गुरुवार को से किया जाएगा। इस अवसर पर सुबह नौ बजे हवन एवं बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दोपहर 12 बजे वर्तमान परिवेश में सामाजिक पर्यावरण संरक्षण, कारण निवारण और चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सतीश कुमार एस मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सुनील सिंह भदौरिया करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में अटेर जनपद अध्यक्ष श्रीमती कमला देवी शर्मा, जिला पंचायत सदस्य संजू-राजकरन सिंह भदौरिया, कृषि विशेषज्ञ ग्वालियर डॉ. आरपी शर्मा, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद भिण्ड शिवप्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष भदौरिया आशु एवं शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक भिण्ड के व्याख्याता धीरज सिंह गुर्जर मौजूद रहेंगे।