शिशुपाल सिंह कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष नियुक्त

भिण्ड, 11 सितम्बर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह की अनुशंसा पर कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी ने जिला भिण्ड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष पद पर शिशुपाल सिंह भदौरिया को नियुक्त किया है।
शिशुपाल सिंह भदौरिया ने अपने मनोनयन पर कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। मैं संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप सोशल मीडिया विभाग के माध्यम से भाजपा सरकार में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, जीएसटी, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी तमाम मुद्दों को और कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। नेता प्रतिपक्ष डॉ.सिंह के मार्गदर्शन में जल्द ही संपूर्ण जिले की कार्यकारिणी का गठन करने का कार्य भी किया जाएगा। शिशुपाल सिंह ने अपने मनोनयन पर कांग्रेस के सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया है।
शिशुपाल सिंह को कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालों में मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव खिजर मोहम्मद कुरैशी, जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस अनुरुद्ध प्रताप सिंह, जिला शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, देवेन्द्र सिंह भदौरिया, संतोष त्रिपाठी, अमित प्रताप सिंह, अजय जैन, संजय यादव, गुड्डू वाल्मीक, कौशलेन्द्र राजावत, रेखा भदौरिया, डॉ. प्रतीश विश्वास, संजीव टैगोर, अनीस अहमद, जाहिद खान, अवधेश प्रजापति, गगनदीप बरार, राजप्रताप, शिवशंकर, अतुल, मौ से बधाई देने वालों में जाहिद खान, वार्ड आठ के पार्षद संजीव यादव, सोनपाल यादव, वार्ड 14 के पार्षद मनोहर सिंह गौर, अवधेश प्रजापति, इकवाल पठान, समीर खान आदि शामिल हैं।