हरा-भरा मप्र अभियान के तहत युवामोर्चा ने मौ में किया पौधारोपण

भिण्ड, 11 सितम्बर। भारतीय जनता युवामोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवामोर्चा भिण्ड के जिलाध्यक्ष विक्रांत कुशवाह के नेतृत्व में हरा-भरा मप्र कार्यक्रम के निमित्त प्रथम चरण 11 से 17 सितंबर के बीच चलने वाले अभियान के तहत गोहद विधानसभा क्षेत्र के सब्जी मण्डी मौ के पास सेवादास महाराज मन्दिर पर पौधारोपण कार्यक्रम में रविवार को मन्दिर के महंत श्रीश्री 1008 सेवादास महाराज जी, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा, कार्यालय मंत्री डॉ. बेताल गौड़, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामअख्त्यियार सिंह गुर्जर और युवा साथी, युवा मण्डल अध्यक्ष रामनिवास यादव, युवामोर्चा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष वकील सिंह यादव, भाजपा जिला आईटी सेल प्रभारी रामू कुशवाहा, वरिष्ठ नेता जगत सिंह कुशवाहा, पूर्व पार्षद महबूब खान, महामंत्री राजू मिश्रा, सुल्तान मौर्य, अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र परिहार, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पर्वत जादौन, अजा मोर्चा जिला सह आईटी प्रभारी सतीश परिहार, अल्प संख्यक मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष सोनू खान, प्रचार प्रसार मंत्री सोमवीर शिवहरे, सोशल मीडिया प्रभारी अजय झा, आगम जैन, अजय अग्रवाल, आकाश शाक्य, रघुराज, रवि बघेल, बंटी गुर्जर, अन्य युवा साथी हरा-भरा मप्र कार्यक्रम में उपस्थित रहे।