भिण्ड, 28 अगस्त। फूफ नगर के निवासी योगेश शर्मा को भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा का मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया है कि वह अपने पद पर रहते हुए पार्टी को क्षेत्र में मजबूत करेंगे एवं युवामोर्चा का मजबूत संगठन खड़ा करेंगे। योगेश शर्मा को मण्डल अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र पालीवाल, पिछड़ा वर्ग के मण्डल अध्यक्ष अशोक सिंह बघेल, दामोदर दीक्षित, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवामोर्चा योगेश शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष दुर्गासिंह राजावत, पार्षद राकेश सिंह राजावत, गिर्राज ओझा आदि कार्यकर्ता प्रमुख हैं।