भिण्ड, 13 अगस्त। शा. उमावि जवासा अटेर के माध्यम से समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं के ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। उनके साथ शिक्षक दीपचंद जैन और सौरभ बघेल स्लोगन और नारे लगबा रहे थे ‘वीरों का मान बढ़ाएंगे घर-घर तिरंगा लहराएंगे’, ‘हर घर में तिरंगा लहराएंगे आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे’।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर ने कहा कि बच्चों हम उस देश के वासी हैं, जिस देश में कई जाति धर्म के लोग निवास करते हैं। किसी के प्रति किसी को कोई भेदभाव नहीं, हमारा भारत देश महान है। सबको मिलकर अपने-अपने घरों में तिंरगा लहराना चाहिए एवं अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य रामभरत पोर्शिया ने शिक्षा अधिकारी, समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।