भिण्ड जिले में 153.1 मिमी औषत वर्षा

भिण्ड, 22 जुलाई। जिले में गत एक जून से 22 जुलाई तक 153.1 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख भिण्ड के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 155.2 मिमी, अटेर में 151 मिमी, रौन में 123 मिहोना में 135.7 मिमी, मौ में 157.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 153.1 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है। जिले में शुक्रवार की वर्षा भिण्ड में 14 मिमी, अटेर में सात मिमी, रौन में छह मिमी, मिहोना में 0.5 मिमी, मौ में 20 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 5.3 मिमी है।

जिला आपदा प्रबंधन एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित

जिला मुख्यालय स्तर पर जिला स्तरीय जिला आपदा प्रबंधन एवं नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट भवन प्रथम तल पर स्थापित किया गया है। जिसके माध्यम से कोई भी आम नागरिक जिले से संबंधित सूचना एवं शिकायतों को ऑनलाईन दर्ज करा सकता है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन एवं नियत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज कराए जाने हेतु दूरभाष क्र.07534-181, सूचना दिए जाने हेतु दूरभाष क्र.07534-230061, 07534-230062, 07534-230063, 07534-230064 एवं 07534-230065 पर कार्यालयीन समय में सूचना दे सकते हैं।