भाजपा नेता की पुत्रवधू कामना सुनील सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष की दौड़ में

भाजपा नेता की पुत्रवधू कामना सुनील सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष की दौड़,अब जिले मैं नहीं रहेगी कोई भी पिछड़ी पंचायत सभी पंचायतों का होगा विकास

दीपेन्द्र बौहरे

भिण्ड,17जून। वार्ड क्रमांक 13 सुकाण्ड पंचायत से विजयी होकर आयी भाजपा समर्थक युवा नेत्री श्रीमती कामना सुनील सिंह वार्ड के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। अनुमान लगाया जा रहा है कामना सुनील सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बनने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। जिसके लिए उनके ससुर भाजपा के वरिष्ठ नेता कॉपरेटिव बैंक के पूर्व चेयर मेन दावेदारी करेेंगे। साथ ही भाजपा समर्थक सदस्य जो पंचायतों में चुनकर आये हैं वे भी कामना सुनील सिंह के पक्ष में अध्यक्ष पद के लिए मतदान करेंगे। श्रीमती कामना सुनील सिंह बताया कि अगर उन्हें अध्यक्ष पद मिलता है तो वे जिले की सभी पंचायतों में विकास कार्य करायेंगी। जिसमें आंगनवाड़ी, सामुदायिक भवन, सड़कें, तालाब, स्वास्थ्य सेवाएं जैसी बड़ी उपलब्धियां लेकर आयेंगी। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए वह विशेष पहल करेंगी ताकि पंचायतों में युवा पीढ़ी और मजबूत हो सके।