उप्र सेवा मण्डल ने किया अभिनेता रवि दुबे का सम्मान

ग्वालियर/बेंगलोर, 26 जून। उत्तर प्रदेश सेवा मण्डल की ओर से शुक्रवार की शाम होटल बेेंगलोर इंटर नेशनल मेें आयोजित कार्यक्रम मेें छोटे पर्देे टीवी सीरियल के लोकप्रिय अभिनेता एवं निर्माता रवि दुबे को सम्मानित किया गया। मण्डल की ओर से संस्था के अध्यक्ष कृष्णकांत दुबे, उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, सचिव वीके पटेल, पूर्व अध्यक्ष एनके गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने रवि दुबे को माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। छोटे पर्देे पर अभिनेता रवि दुबे ने स्त्री तेरी कहानी, जमाई राजा, यहां के हम सिकंदर सहित अनेक टीवी सीरियलों मेें काम करने के साथ ही वेब सीरीज मत्स्य कांड एवं जमाई राजा-2 मेें भी अभिनय किया है, जिसके लिए उन्हेें बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला है। श्रीमती ज्योति तिवारी ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम आरंभ किया। कार्यक्रम के दौरान रवि दुबे, मण्डल के उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, ग्वालियर से पधारे सूबेदार मेजर मनोज पाण्डे ने गीत-संगीत की सुमधुर प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मनोरंजन भी किया।


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सेवा मण्डल के सहसचिव डॉ. अखिलेश्वर त्रिपाठी एवं विवेक गोयल, व्यवस्थापक छोटेलाल चौरसिया, अनिल कुमार तिवारी, सभाजीत जायसवाल, जितेन्द्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, रीतेश गोयल, पूर्व सचिव प्रमोद कुमार जैन, योगेश मित्तल, श्रीमती मंजू दुबे, श्रीमती सुधा दुबे, श्रीमती मंजू गुप्ता के अलावा सदस्यगण एवं अनेक अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।