निष्ठावान कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में रखा जाएगा ख्याल : डॉ. गोविन्द सिंह

भिण्ड, 13 जून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आजादनवी कुरैशी के निवास पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के नामों का चयन सर्वसम्मति से लगभग तय कर लिए गए हैं।
मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर सभी के समक्ष कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के नामो का चयन तय कर दिया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के विधायक, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों को कहा है कि जिन प्रत्याशियों को कांग्रेस का टिकिट दिया जा रहा है, उन प्रत्याशियों को जिताने के लिए जुट जाएं। साथ ही उन्होंने कहा है कि इस बार कांग्रेस ने निष्ठावान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का ख्याल रखा है। जो पिछले लंबे समय से अपने अपने वार्ड में समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं। पार्टी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस बार काफी महत्व दिया गया है।
बैठक में पूर्व मण्डी अध्यक्ष बहादुर सिंह यादव, पूर्व नप अध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह यादव, नन्हेराजा सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, आजादनवी कुरैशी, शहजाद खां, सिकंदर खां, रामनिवास सोनी, डॉ. दिनेश जैन, इकबाल पठान, इरशाद पठान, धर्मेन्द्र यादव बाबा, अजीत जैन, दिनेश राठौर, जागेश यादव, सिकंदर खां, सीताराम पाल, मनोहर सिंह गौर, लोकेन्द्र सिंह, आलोक मिश्रा, अवधेश प्रजापति, विवेक परिहार आदि उपस्थिति थे।