संजय दत्त ने भाषण प्रतियोगिता में चंबल ग्वालियर संभाग में प्राप्त किया प्रथम स्थान

भिण्ड, 23 मई। भारतीय जनता युवामोर्चा द्वारा आयोजित यूथ कनेक्ट अभियान के अंतर्गत शीतला सहाय सभागार कैंसर पहाडिय़ा ग्वालियर में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता और ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित संभाग स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में चंबल और ग्वालियर संभाग के प्रतिभागियों ने विभिन्न 11 विषयों पर अपने विचार रखे। जिसमें भिण्ड जिले से चयनित ग्राम समन्ना निवासी संजय दत्त शर्मा ने दोनों संभागों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने पर संजय दत्त शर्मा को भाजपा युवामोर्चा के पदाधिकारियों और भाजपा केप्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा प्रथम पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। संजय दत्त को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रिंस दुबे, जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, जिला आईटी सेल प्रमुख दीपेश तोमर और निर्णायक मण्डल के सदस्यों ने शुभकामनाएं दी हैं। संजय दत्त ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और भाजयुमो को दिया, उन्होंने बताया कि वक्तव्य को प्रभावोत्पादक बनाने के लिए स्वछंदता से और तथ्यात्मकता से अच्छे शब्द चयन के साथ अपना विषय रखना जरूरी होता है। इस प्रतियोगिता में लगभग 500 युवाओं ने सहभागिता की।