कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाने पूर्वमंत्री आर्य ने किया गुर्जर का सम्मान

भिण्ड, 07 मई। अभी हाल ही में घोषित की गई भारतीय जनता युवामोर्चा की भिण्ड जिला कार्यकारिणी में मौ मण्डल के उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर को भाजपा युवामोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य द्वारा एक जमीनी कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाते हुए नवनियुक्त उपाध्यक्ष राम अख्त्यार सिंह गुर्जर को मिठाई खिलाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया है। गुर्जर को बधाई देने वालों में भाजपा मण्डल मौ के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, जिलामंत्री शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, महामंत्री राजू मिश्रा, महेन्द्र सिंह परिहार, सुल्तान सिंह मौर्य, मीडिया प्रभारी रामू कुशवाह, कार्यालय मंत्री डॉ. बेताल सिंह गौड़, राजेश कुशवाह, अमजद पठान, मेहबूब पठान, बकील सिंह यादव, निम्मो सिंह गुर्जर, पूरन गोयल, गुप्ता जाटव सरपंच, रामनरेश कुशवाह आदि प्रमुख हैं।