कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, सात मंत्री नियुक्त
भिण्ड, 05 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के आदेशानुसार भारजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार की सहमति से एवं भाजपा के भिण्ड जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा भिण्ड के जिलाध्यक्ष विक्रांत कुशवाह ने युवामोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित की है।
घोषित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष- रामख्तियार सिंह गुर्जर, शिवशंकर सिंह भदौरिया, अभिषेक मिश्र, हृदेश पुरोहित, अमित चौधरी, वैभव चतुर्वेदी, महामंत्री-अतिराज नरवरिया, धीरज चौधरी, मंत्री- अंशुल त्रिपाठी, रामू तोमर, अन्नू तिवारी, मोनू बघेल, राजीव मिश्रा, धर्मवीर बघेल, अंकित शर्मा कोषाध्यक्ष जयंत किरार, सह कोषाध्यक्ष सौरव जैन (पुलक), सह कार्यालय मंत्री- गोपाल सोनी, मीडिया प्रभारी संतोष भदौरिया, शोसल मीडिया प्रभारी- सरजन नरवरिया, सह सोशल मीडिया प्रभारी- आशीष गुप्ता, रिसर्च एण्ड पॉलिसी प्रभारी- अंकित मिश्र, आईटी प्रभारी- दीपेश तोमर, सह आईटी प्रभारी- राहुल शर्मा सहित सदस्यों को शामिल किया गया है। कार्यालय मंत्री, सह मीडिया प्रभारी की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।