भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां को लेकर किया संपर्क

भिण्ड, 20 अप्रैल। ब्राह्मण महासभा भिण्ड के तत्वावधान में सात मई को भगवान परशुराम मन्दिर बायपास रोड भिण्ड पर 12 बजे से विराट महासभा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए महासभा दिन-रात मेहनत कर रही है। इसके प्रत्येक सदस्य ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी को स्वीकारते हुए सघन जनसंपर्क अभियान चला रखा है।
इसी क्रम में बुधवार को महासभा के जिलाध्यक्ष बाबा भगवान दास अयोध्या के नेतृत्व में रौन, बिरखड़ी, मिहोना, मछण्ड, काथा तथा अचलपुरा गांव में सघन जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में सात मई को भिण्ड पधारने का आह्वान किया गया। जनसंपर्क अभियान दल में जिलाध्यक्ष बाबा भगवानदास सैंथिया, पूर्व नप अध्यक्ष लहार रामकुमार महते एवं डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. हरिविलास शर्मा काथा, रमेश त्यागी सरपंच रौन, हरिबाबू शर्मा निराला, आशुतोष दोहलिया मिहोना, श्यामसुंदर तिवारी मछण्ड, नमो संघ के मुकेश दीक्षित, पूर्व नप अध्यक्ष मिहोना संतोष बौहरे, संजय दुबे मछण्ड, भीकम त्यागी प्राचार्य, शशिकांत भारद्वाज रायपुरा, पंकज शर्मा काथा, योगेश मूढौतिया, राजू मूढ़ौतिया, नरेश त्यागी मास्टर, रविन्द्र समाधिया रौन, विजय दैपुरिया, बृजेश चोधरी, मुन्ना सैंथिया इत्यादि उपस्थित थे।